बगहा, अप्रैल 5 -- बेतिया। आलोक भारती चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के समीप खड़े ट्रक में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि आलोक भारती चौक ट्रक खड़ी थी। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका है। ट्रक पर लोड सामान जलकर खाक हो गया है। अग्निशमन पदाधिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी ने बताया कि आग बुझा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.