मेरठ, सितम्बर 24 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र के मेहताब सिनेमा के पास मंगलवर शाम करीब पांच बजे ट्रांसफार्मर से पतंग निकालते समय पांच वर्षीय उमर करंट से झुलस गया। लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मेहताब निवासी शाकिर ने बताया कि उसका पांच साल का बेटा उमर ट्यूशन पढ़कर आ रहा था। गली के पास मोड़ पर रखे ट्रांसफार्मर में पतंग देखकर निकालने की कोशिश करने लगा। अचानाक करंट लगने से उमर झुलस गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.