पीलीभीत, जनवरी 7 -- बीसलपुर। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर स्मार्ट सिटी में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर को खोलकर तेल चोरी कर लिया गया। जिससे पूरी कालोनी की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर स्मार्ट सिटी में रखा बिजली ट्रांसफार्मर को बीती रात चोरों ने खोल लिया और उसमे से तेल व इंसूलेटर चोरी कर लिए। जिसके बाद पूरे कालोनी की बिजली सप्लाई बंद हो गई। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बिजली का तेल चोरी किए जाने की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...