नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-52 पार्क में लगे विद्युत ट्रांसफर से तेल और कॉपर क्वाइल चोरी हो गई। इसके चलते सेक्टर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस मामले में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-52 सबस्टेशन पर तैनात अवर अभियंता ब्रिजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि यह घटना 31 जनवरी 2026 की सुबह करीब दो बजे से पांच बजे के बीच के हुई है। चोर ट्रांसफॉर्मर से तेल और अंदर लगी कॉपर क्वाइल निकालकर ले गए। इससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी मिलने के बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.