मधेपुरा, दिसम्बर 18 -- सिंहेश्वर। थाना क्षेत्र के रूपौली वार्ड सात में ट्रांसफार्मर से करीब सवा लाख रुपए की तेल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता ने थाना में केस दर्ज करायाहै। कनीय अभियंता अमित कुमार ने कहा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सिंहेश्वर रूपौली, वार्ड 7 में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना के सत्यापन के लिए लाईनमैन के साथ ट्रांसफार्मर का निरीक्षण करने पहुंचे तो यह बात प्रकाश में आया कि उक्त गांव के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हुई है। इस कारण से बिजली आपूर्ति बाधित है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...