सोनभद्र, मार्च 24 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग को लेकर बभनी के करमहल टोला के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय के अंदर रखे ट्रांसफार्मर को शीघ्र लगवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बभनी में विद्युत विभाग की लापरवाही का एक नया मामला सामने आया है। चार साल से ट्रांसफार्मर स्कूल के अन्दर रखा कर विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। जबकि स्कूल अंधेरे में है। बताया कि करमहल टोला विद्यालय में चार वर्षों से लाइट नहीं है। विभाग विद्यालयों को रोशन करने के लिए लाखों खर्च कर रहा है, लेकिन विभाग सरकार के मंशा को ठेंगा दिखा रहा है। ग्रामीण जवाहिर, सविता, राज कुमार, राजकुमारी, लक्षनधारी, उषा ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार विद्यालयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.