बदायूं, फरवरी 13 -- कादरचौक। कस्बा कादरचौक में चौराहे पर स्थापित ट्रांसफार्मर में बार-बार आग लगने से ग्रामीण भारी संकट में आ जाते हैं। इसका कारण है कि ट्रांसफार्मर क्षमता कम है। एक बार फिर बिजली विभाग द्वारा शिकायतें अनसुनी करने से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के तत्काल समाधान के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं लेकिन अनुसनुी की जा रही है। एक बार फिर से आग लगने से ट्रांसफार्मर चल गया और फिर सप्लाई बंद हो गई। हालांकि जनहानि कोई नहीं है लेकिन बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.