बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला शेखवाड़ा में रविवार को लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और ट्रांसफार्मर तेज लपटों के साथ धू-धूकर कर जलने लगा। आग लगने से शेखवाड़ा सहित आसपास के कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। तेज गर्मी में बिजली गुल होने से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार को ट्रांसफार्मर से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी मोहल्ले में रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसे दुरुस्त करने में विभाग को काफी समय लगा था।बढ़ती गर्मी के चलते ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आमजन को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.