नोएडा, जनवरी 16 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के कुरैब गांव में गुरुवार की रात एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से पिछले कई दिनों से तेल टपक रहा था। इस संबंध में बिजली विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार की रात अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसकी सूचना बिजली व दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलवाया। इसके बाद गांव में बिजली सप्लाई च...