गाजीपुर, जून 13 -- जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के कूदनीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसे बदलने के दौरान संविदा कर्मचारी दामोदरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय नंदलाल यादव खम्भे से जमीन पर गिर गया। आनन फानन में जेई एके सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जखनिया विद्युत उपकेंद्रक के जेई ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान खंभे से गिरकर संविदा कर्मचारी घायल हो गए। इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.