अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- पिसावा, संवाददाता। कस्बा के चंड़ौस मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर के फूंक जाने के चलते आधा कस्बा अंधेरे में डूब गया है। कस्बा वासियों की मांग है कि ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाया जाए। कस्बा में विद्युत व्यवस्था सही हो जाने के चलते लोगों ने घरों के हेडपंपों की तरफ ध्यान न देकर समरसेबल लगवा लिए, विद्युत व्यवस्था सही चल रही थी। शुक्रवार की शाम किसी ट्रैक्टर ट्रॉली के बंच केबिल में उलझने के चलते केबिलों के तार आपस में भिड़ गए। जिससे विद्युत बैक मारने के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। सूचना पर पहुंच विद्युत कर्मचारियों ने केबिल को सही करके लाइन को चालू करने का काफी प्रयास भी किया। लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। विद्युत कर्मियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर अभी गारंटी पीरियड में है इसे बदलवाने के लिए कंपनी भेजा जाएगा। वहां से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.