संभल, अप्रैल 14 -- मढ़न। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के सैदपुर जयराम गांव में बीते शनिवार से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को शिव मंदिर के पास फुंके ट्रांसफार्मर की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि शनिवार शाम से बिजली आपूर्ति बाधित है। उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान गांव के सत्यपाल, रोहित कुमार, राजू सिंह, महेश सिंह, अयूब अहमद, और गुरदेव सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। गर्मी से बच्चे, बुजुर्ग और मवेशी सभी परेशान हैं। समर्सिबल बंद होने से पशुओं को पानी देना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने मोमबत्ती और ढिबरी से रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.