बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता पैलानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलोना में कई महीनो से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की थी। ग्राम प्रधान सुमित कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर तीन बार गांव भेजा गया परंतु कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वह यहां से लौटा दिया गया। दूसरा ट्रांसफार्मर रखा है कोई कर्मचारी इसे खंभे पर चढ़ा नहीं रहा है। चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर गांव में रखे ट्रांसफार्मर को नहीं लगाया गया तो वह इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...