गिरडीह, फरवरी 1 -- देवरी। देवरी के कैरीडीह गांव में लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से गांव में करीब पच्चीस दिनों से विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित हो गई है। इससे ग्रामीणों को बिजली सेवा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना ऊर्जा विभाग के कर्मियों व अधिकारियों को देने के बाद भी जले हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में गांव के पप्पू यादव, मंटू विश्वकर्मा, अशोक यादव, कार्तिक तुरी, मेघन तुरी, विजय राम, किशुन राम, अशोक राम, मंटू यादव, अनिल यादव, विकास यादव, मकुन यादव आदि लोगों ने शनिवार को बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह के अंदर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल कर गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं की गई तो विभागीय वयवस्था के खिलाफ सड़...