सिमडेगा, जुलाई 3 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। वन विभाग के चेकनाका के समीप लगे ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण एक सप्ताह से अंधेरा है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कोलेबिरा थाना, साहू मोहल्ला, सौंडिक मोहल्ला, बेसिक स्कूल रोड, बेसिक स्कूल कॉलोनी, भंवर पहाड़ रोड, कोलेबिरा मुख्य चौक इलाकों में बिजली नहीं है। बिजली के नहीं रहने के कारण जहां एक और छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहे हैं वहीं बिजली से संबंधित व्यवसाय करने वाले दुकानदार भी काफी परेशान है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने के लिए भेजा गया था उसमें कुछ और तकनीकी खराबी आ गई है। जिसके कारण ट्रांसफार्मर नहीं लाया जा सका। इधर बुधवार को ग्रामीणों ने डीसी कंचन सिंह को ट्रांसफार्मर जले होने की शिकायत की। जिसपर डीसी ने विभाग के ईई से अविलंब ट्रांसफार्मर लगवाते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.