खगडि़या, मई 28 -- बेलदौर। एक संवाददाता काली स्थान चौक पर लगे 63 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर सोमवार संध्या पांच बजे के करीब जल गई। जिस वजह से इससे जुड़े उपभोक्ताओं को लगभग 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जानकारी के मुताबिक उपभोक्ताओं के द्वारा इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर के जलने के 36 घंटे बाद भी नहीं बदला जा सका है, और नहीं इससे प्रभावित होने वाले उपभोक्ताओं को विकल्प के रूप में बिजली आपूर्ति करने का कोई दूसरा इंतजाम किया गया है। इससे प्रभावित होने उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। इस संबंध में जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.