चतरा, जनवरी 8 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव के रामपुर में 15 दिनों से ट्रांसफर जल जाने के कारण गांव के दर्जनों घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ गया है। बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है, जिससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार 15 दिनों पूर्व अचानक शार्ट सर्किट हुआ, जिसके चलते ट्रांसफार्मर जल गया। घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई और बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई,घरेलू कार्य और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी जरूरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.