पिथौरागढ़, मार्च 4 -- रांथी और जुम्मा में रहने वाले करीब 150 परिवार तीन दिनों से अंधेर में हैं। स्थानीय केशर सिंह धामी ने बताया कि दो मार्च को सेली सेलमा में लगा ट्रांसफार्मर एकाएक खराब हो गया। इससे राथी के तोक धौला, सेलमा, समालगाव, पौसेरी व जुम्मा के सेली तोक में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे आमजन को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। कहा कि बिजली न होने से लोगों के मोबाइल फोन भी शोपीस बन गए हैं। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बच्चे मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं। धामी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में यूपीसीएल को सूचना दी गई है,लेकिन मंगलवार तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। उन्होंने शीघ्र बिजली सेवा सुचारू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.