बदायूं, फरवरी 9 -- सैदपुर, संवाददाता। ब्लाक वजीगंज क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले आठ दिनों से फुंका हुआ है। जिसे बदला नहीं गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण न तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली आपूर्ति पहुंच रही है और न ही प्राथमिक विद्यालय में विद्युत व्यवस्था चालू हो सकी है। बिजली न होने से जहां मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा पूरे मोहल्ले में अंधेरा पसरा हुआ है, ग्रामीणों में कप्तान सिंह, नेमसिंह, रतन सिंह, राजकुमार, नेम सिंह, बब्बू सिंह, कस्तूरी सिंह का कहना है कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा, नहीं बदला। ग्रामीणों ने 63 केवीए का ट्रांसफार...