सुल्तानपुर, मई 14 -- मोतिगरपुर ,संवाददाता। मोतिगरपुर गांव में पिछले तीन दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है। जिसके चलते दो दर्जन से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। तेज गर्मी और उमस के बीच बिजली की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोतिगरपुर गांव में गोशैसिंहपुर मार्ग के किनारे लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार शाम को खराब हो गया था। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र दियरा पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पहुंचे संविदा लाइनमैन ने दो फेस के सहारे आपूर्ति शुरू की। लेकिन एक घंटे बाद ट्रांसफार्मर का फ्यूज कट गया। रविवार को शाम को संविदा लाइनमैन बृजलाल में दोबारा फ्यूज बांधकर आपूर्ति चालू की। रात साढ़े आठ बजे के करीब ट्रांसफार्मर फुंक गया। सोमवार को दोपहर लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.