गोंडा, जून 18 -- गोंडा/इटियाथोक, संवाददाता। शहर के झंझरी उपकेंद्र अंतर्गत हाईवे किनारे टॉमसन इंटर कॉलेज के सामने रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार दो तकनीकी खराबी आ गई। जिससे दोपहर में करीब तीन घंटे तक विष्णु पुरी कालोनी सहित सैकड़ों घरों की बिजली गुल रही। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए। जेई सूरज कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली गुल रही। दो घंटे तक टीम ने काम कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। विष्णु पुरी कालोनी के गौरव, निर्भय सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे के बाद बिजली काटी गई। जो दो बजे के बाद मिली है। उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। उधर, इटियाथोक क्षेत्र में बीते तीन दिन से शेड्यूल के अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं हुई है। प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.