मिर्जापुर, मार्च 4 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के दीप नगर विद्युत उपकेंद्र से पटपरवा गांव में लगाए गए ट्रांसफार्मर को 25 दिनों बाद भी न बदले जाने पर ग्रामीणों ने उपकेंद्र का मुख्य गेट बंद कर घंटों हंगामा किए। विद्युत उपकेंद्र दीपनगर के बनकी फीडर के अंतर्गत बनकी के पटपरवा टोला के दर्जनों ग्रामीण के घरों में विद्युत आपूर्ति के लिए दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया गया था। वह 25 दिन पूर्व जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपकेंद्र पर कर दिए। इसके बावजूद फुंके हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। वहीं बीते 25 दिनों से बस्ती के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। इससे जहां बच्चे बोर्ड की परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे है। वहीं सुबह पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हैण्ड पम्पों पर लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। उपकेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.