बदायूं, मई 3 -- ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शुक्रवार दोपहर में आवास विकास मोड़ पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफॉर्मर से निकलने वाला खराब तेल नाले में बहाया जा रहा है। जिससे नाले में आग लग गई। गनीमत रही कि नाले के पास लगा ट्रांसफॉर्मर आग की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही अधीक्षण अभियंता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आग पर काबू पाया। घटना शहर के आवास विकास कॉलोनी की मुख्य रोड की है।आवास विकास कॉलोनी के पास विद्युत निगम का ट्रांसफॉर्मर का वर्कशॉप है। यहां मरम्मत के लिए भारी संख्या में ट्रांसफॉर्मर आते हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन ट्रांसफॉर्मर से निकलने वाला खराब तेल कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.