लातेहार, जून 10 -- बेतला प्रतिनिधि । ग्राम पोखरीकला के मोकाम टोला में लगा 100 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर बीती रात अचानक जल गया। इससे उस टोले के लोग अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। इसबारे में आसपास के लोगों ने बताया कि अधिक आबादी वाले उस टोला में लगे 100 केवी के ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ता है। जिसकी वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर जल जाता है।इसलिए उस टोले के मनान अंसारी,समशूल अंसारी,असलम अंसारी आदि ने वहां पर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग विद्युत विभाग से की है। मामले में बरवाडीह के सहायक विद्युत अभियंता ने लोगों को बहुत जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.