श्रावस्ती, मार्च 21 -- श्रावस्ती, संवाददाता। खेतों में खड़ी फसल पक कर करीब लगभग तैयार है। ऐसे में ट्रांसफार्मर से आग लगने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है। लक्ष्मन नगर उपकेन्द्र के जेई धर्मेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बेतौनी गांव में ट्रांसफार्मर के आसपास साफ सफाई कराई। इसके साथ ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया कि ट्रांसफार्मर से निकलने वाली चिंगारी से फसल जल कर नष्ट हो जाती है। इसलिए अपने-अपने खेतों पर लगे ट्रांसफार्मर के चारो ओर 10 फीट तक सफाई बनाए रखें और हो सके तो उस स्थान की गुड़ाई कर दें। ताकि किसी भी प्रकार से इलेक्ट्रिक फॉल्ट होने पर बिजली के तारों से निकलने वाली चिंगारी से खड़ी फसल को कोई नुकसान न पहुंचे। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.