बिजनौर, दिसम्बर 15 -- शनिवार देर रात मुस्लिम चौधरियान में रखे ट्रांसफार्मर के तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां एक बंदर को झुलसा पाया। इस दौरान शहर की बिजली भी गुल हो गई। मौके पर पहुंचे सद्दाम हुसैन मोनू, अनस, जाकिर, घोसी, अफजाल चौधरी आदि ने बंदर की सुध लेते हुए उसको पानी पिलाते हुए डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद कांस्टेबल प्रदीप आदि ने बंदर को अस्पताल लेकर गए जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बिजली कर्मियों ने आधी रात के बीच ही मौके पर जाकर घंटों की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...