आरा, दिसम्बर 3 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के किला गेट के पास लगे 200 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्विच को असामाजिक तत्वों ने बुधवार को काट दिया। इससे बिजली आपूर्ति तकरीबन तीन घंटे तक बाधित रही। इससे रजिस्ट्री ऑफिस रोड, पठान टोली, दर्जी मोहल्ला सहित अन्य जगह की बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली कर्मी ने मौके पर पहुंच पड़ताल कर कार्रवाई की तो बिजली चालू हुई। बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि इस प्रकार का कार्य करना गैरकानूनी है। इस प्रकार की हरकत करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई विभाग कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.