रामपुर, दिसम्बर 22 -- बिलासपुर नगर के मोहल्ला सोमवार का बाजार निवासी संजीव अग्रवाल कि ग्राम नगरिया कला में उनकी फर्म है। फर्म के पास ही बिजली का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उनका आरोप है कि पांच नवंबर की रात कुछ चोरों ने ट्रांसफार्मर का तेल आदि सामान चोरी कर लिया। जिसके बाद सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...