बागपत, अप्रैल 19 -- ललियाना गांव में हाल ही में आई तेज आंधी के चलते चौराहे पर लगे दो खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर का जोड़ा खतरनाक तरीके से झुक गया है। यह स्थिति न सिर्फ राहगीरों के लिए खतरा बन गई है, बल्कि इससे जुड़े किसानों के दस नलकूप भी ठप हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बंद होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसान सतपाल, अनिरुद्ध और प्रदीप ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर को सही नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.