बागपत, जनवरी 29 -- बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव के जंगल में गुरुवार को विधुत कर्मचारियों के द्वारा ट्रांसफार्मरों पर कनेक्शन बॉक्स लगाने का किसानों ने जमकर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि कनेक्शन बॉक्स हल्के हैं। जरा भी अधिक लोड से आये दिन इनके फ्यूज फूंक जाते हैं। फ्यूज जुड़वाने के लिये किसानों को बिजली घर के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे क्षुब्ध किसानों ने शनिवार को बिजलीघर पर धरना देने की चेतावनी दी हैं। चेतावनी देने वालों में सचिन, चंद्रपाल, संतकुमार, बीरसेन ,जगबीर सिंह, डॉ. राजकुमार, ओमपाल प्रधान, यशपाल चैयरमेन, नरेंद्र, लम्बरदार, सुरेश पाल, बंगाली कश्यप, अजयपाल आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.