गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पीपीगंज के कंप्यूटर साइंस के शिक्षक अभय प्रताप सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी विद्यालय में गम और आक्रोश का माहौल बना रहा। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि अभय सिंह ने हाल ही में संतकबीरनगर के लिए एनुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था। सूत्रों के अनुसार कुछ शिक्षकों का आरोप है कि प्राचार्य द्वारा बार-बार मेमो (चेतावनी) दिए जाने से वे दबाव में थे। अभय सिंह तीन वर्ष पहले लखनऊ से स्थानांतरित होकर घर (बस्ती) के नजदीक पीपीगंज नवोदय में तैनात हुए थे। वे कक्षा 11 और 12 के छात्रों को कंप्यूटर साइंस पढ़ाते थे। मंगलवार को छात्रों ने विरोध जताया था। बुधवार को भी कुछ छात्रों ने परीक्षा में उत्तर पुस्तिका खाली जमा कर विरोध जताया। वहीं अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.