लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के हिमैटोलॉजी विभाग में गुरुवार को बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ राज्यपाल करेंगी। सात बेड की यूनिट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए है। हवा से आने वाले फंगस और बैक्टीरिया को रोकने के लिए खास फिल्टर लगाए गए हैं। बुधवार को यह जानकारी केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने दी। कुलपति ने कहा कि ट्रांसप्लांट यूनिट का निर्माण आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सीएसआर फंड से किया गया है। लगभग 2.76 करोड़ रुपये की लागत से यूनिट तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि रक्त व गांठ कैंसर से पीड़ितों में बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा। अनुवांशिक बीमारी थैलसीमिया, ए प्लास्टिक एनीमिया से पीड़ितों का भी बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.