मेरठ, जनवरी 11 -- ट्रांसपोर्ट नगर में सीएम ग्रिड के तहत बन रही सड़क का विवाद अब लखनऊ तक पहुंच गया है। ट्रांसपोर्टरों की शिकायत पर लखनऊ से यूरिडा की उच्चस्तरीय टीम निरीक्षण करने मेरठ पहुंची। ट्रांसपोर्टरों का दावा है कि टीम ने माना कि सड़क का मौजूदा डिजाइन ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए व्यावहारिक नहीं है। निरीक्षण के दौरान यूरिडा के इंजीनियर अद्वैत जानी और सागर किशन के सामने ट्रांसपोर्टरों ने विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने मौके पर अपना 32 फुट का ट्रक खड़ा कर दिखाया कि फुटपाथ बनने के बाद सड़क पर जगह ही नहीं बचती। ट्रक खड़ा होते ही पूरी सड़क ब्लॉक हो गई, जिसे देखकर यूरिडा की टीम दंग रह गई और ट्रांसपोर्टरों के तर्क से सहमत दिखी। ट्रांसपोर्टर अमरजीत पिंकी चिन्योटी और सरदार जसविंदर सिंह ने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं और सरकार के साथ हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.