मेरठ, दिसम्बर 17 -- हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर मेरठ बंद में ट्रांसपोर्टर भी शामिल हुए। टीपी नगर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय बंद रहा। ट्रांसपोर्टर अमित शर्मा एवं गौरव शर्मा ने अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। इधर अप मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मेरठ जोन अध्यक्ष अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने पूरी टीम के साथ हाई कोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी के लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिले इसके लिए हाईकोर्ट बैंच की जल्द से जल्द स्थापना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...