हरिद्वार, मई 11 -- ज्वालापुर क्षेत्र के सराय में निजी स्कूल के पीछे कॉलोनी में हुई फायरिंग में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात ज्वालापुर पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर के पास सराय रोड पर स्थित स्कूल के पीछे कॉलोनी में दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ है और फायरिंग की गई है। सूचना मिलते पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गई उसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों को चिन्हित करना शुरू किया गया। जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम महेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.