रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के तहत मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस बीच अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। ट्रांसपोर्ट नगर में रांची नगर निगम क्षेत्र के मेयर पद एवं 53 वार्डों के पार्षद पद की मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष एवं 13 वार्ड सदस्यों के लिए भी यहीं मतगणना की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मतगणना हॉल की संरचना, टेबलों की क्रमवार व्यवस्था, वार्डवार एवं पदवार कक्ष निर्धारण, बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रत्याशिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.