देहरादून, जनवरी 19 -- देहरादून। ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बृजेश कुमार संत, एडिशनल कमिश्नर एसके सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निजी कंपनियों के ऐप के माध्यम से चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने ऑटो परमिट चालीस किलोमीटर करने समेत अन्य मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद आगे यूनियन की ओर से रैली और हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान खुर्शीद, देवेंदर, महानगर ऑटो चालक यूनियन से महेंद्र बिष्ट, शहजाद अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.