धनबाद, अप्रैल 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हजारीबाग सर्किल के राज्य कर सहायक आयुक्त बिनोद कुमार मिंज की अग्रिम जमानत याचिका पर बोकारो के अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय देवेश कुमार त्रिपाठी की अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई कर डायरी तलब की है। बिनोद के खिलाफ पिंड्राजोड़ा थाने ने एक मामले में तीसरी बार नोटिस जारी किया था। धनबाद के गोविंदपुर के ट्रांसपोर्टर कृष्ण गोपाल पटवा की शिकायत पर 22 जुलाई-2019 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एफआईआर में आरोप है कि 10 जून-2019 को उनके तीन ट्रक को आईटीआई मोड़ में रोक कर प्रशासनिक महकमा का भय दिखाकर उसे छोड़ने के लिए 40 लाख की मांग की गई थी। मौके पर मौजूद मुन्ना नाम के आरोपी ने फोन पर बात कराया, जिसने खुद को राज्य कर आयुक्त बताया, कहा कि सीबीआई विजलेंस सीआईडी सेल टैक्स की एक साथ जांच हो रही है। अगले दिन ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.