लखनऊ, मार्च 18 -- चिनहट में मल्हौर रोड पर रविवार देर रात ट्रांसपोर्टर एजाज और दोस्त खलीक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो शूटरों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी पंकज सिंह के मुताबिक तफ्तीश के दौरान सीसी फुटेज में दो शूटर भागते दिखे हैं। दोनों की पहचान वैभव और आदित्य के रूप में हुई है। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि गाड़ी टकराने के विवाद के अलावा कोई अन्य कारण भी रहा होगा। उधर, अस्पताल में भर्ती एजाज और खलीक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। थानाप्रभारी चिनहट भरत पाठक ने बताया कि वैभव, आदित्य, विशाल बटला, रंजीत रावत, प्रदीप यदुवंशी, विशाल मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.