हाथरस, फरवरी 21 -- हाथरस। सर्दियां कम हो गई है और मौसम में गर्माहट शुरू हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भी चोरी की वारदातें हो रही है। शहर के बीचो-बीच ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमारी की ट्रांसपोर्ट में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने चोरी की कोशिश की,लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नवजोत शर्मा की ट्रांसपोर्ट कंपनी शहर के बीचो-बीच घंटाघर स्थित गांधी चौक पर शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से है और उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा एक नहीं बल्कि दो दीवारों को तोड़कर चोरी करने की कोशिश गई। लेकिन गनीमत रही कि अंदर सो रहा चौकीदार जाग गया और चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में नाकामयाब रहे। घटना की पता चलते ही ट्र...