लखनऊ, मार्च 19 -- चिनहट के विधायक चौराहे के पास रविवार को ट्रांसपोर्टर एजाज और उसके साथी पर फायरिंग के मामले में बुधवार को पुलिस ने साजिश में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में पीड़ित के चाचा ने पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों बाराबंकी के सुबेहा का विशाल यादव और चिनहट का रहने वाला विशाल मौर्य उर्फ ठाकुर है। दोनों के फरार साथी शूटर वैभव, आदित्य रावत के अलावा रंजीत रावत, प्रदीप यदुवंशी उर्फ बमबाज की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। रविवार रात सतरिख रोड आनंद विहार में रहने वाले ट्रांसपोर्टर एजाज और साथी खलीक को विधायक चौराहे के पास वैभव, आदित्य और उनके साथियों ने पीटा था। इसके बाद दोनों ने गोली मार दी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.