नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। प्राइवेट नंबर की बाइक टैक्सी को स्वीकृति दिए जाने, पैनिक बटन की बाध्यता समेत 11 मांगों को लेकर टैक्सी ट्रांसपोर्टर्स में नाराजगी बढ़ रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद सरकार के स्तर पर इन मांगों पर विचार न किए जाने से नाराज ट्रांसपोर्टर अब आंदोलन की राह पकड़ेंगे। इसके विरोध में दिल्ली के टैक्सी व टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 28 फरवरी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकारें ट्रांसपोर्ट सेक्टर की समस्याओं को लगातार अनदेखा कर रही हैं। ट्रांसपोर्टर्स को हो रही समस्याओं के बारे में आवाज उठाने के लिए ये प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...