सोनभद्र, जनवरी 20 -- डाला(सोनभद्र) हिन्दुस्तान संवाद। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की तरफ से मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन चढ़ाई स्थित ट्रक पार्किंग में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख संदीप हिवारेकर रहे। आयोजन की शुरुआत अतिथियों ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर ने कहा कि नियमों का पालन करने के लिए हम कटिबद्ध है। गाड़ी के सभी उपकरणों को ठीक करने के बाद ही वाहनों को चलाएं। हमारा प्रयास आप सुरक्षित रहें तभी आपका परिवार सुरक्षित होगा। हमारी सजगता ही दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखेगी। सुरक्षा प्रमुख राजाराम चौधरी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव को साझा करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए सभी को प्रतिबद्ध किया, ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटना में कमी लाया जा सके। विशिष्ट अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.