नई दिल्ली, फरवरी 14 -- चार्जिंग सॉल्यूशन्स के लिए पॉपुलर ब्रांड Sharge ने अपने नया पावरबैंक लॉन्च करम दिया है, जिसका नाम Shargeek 300 Power Bank है। नया पावरबैंक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। खास बात यह है कि इसमें ट्रांसपेरेंट बॉडी है, जिससे अंदर के कंपोनेंट्स साफ-साफ दिखते हैं। इसमें चमकने वाली एलईडी लाइट्स भी लगी हैं, जो इसके लुक को और ज्यादा खास बना देती हैं। इसमें स्मार्ट डिस्प्ले भी है, जो बैटरी स्टेटस समेत अन्य चीजों की डिटेल्स दिखाती है। यह एकसाथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकता है। इसमें 300W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन समेत अन्य गैजेट्स फटाफट चार्ज हो जाते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर...Shargeek 300 Power Bank की खासियत ट्रांसपेरेंट बॉडी होने के कारण शार्गीक 30...