अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या। नई सोच- नई शक्ति फाउंडेशन जयपुर की चेयरमैन रोज़ी बारोलिया गुरुवार को अयोध्या पहुंची। उन्होंने राम मंदिर में जाकर रामलला का दर्शन किया। दर्शन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प था कि जब राम जी का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा तब हम दर्शन करने जायेगे। इसीलिए हम आए है। वह अपने परिचित शहीद भगत सिंह ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी जी के यहां रुकी है। सत्यभान सिंह जनवादी ने बताया कि रोजी बारोलिया ने जयपुर में इतिहास रचा। वह ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जयपुर की रहने वाली रोज़ी बारोलिया ने राजस्थान में एक महत्वपूर्ण सामाजिक उपलब्धि हासिल की। वह राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर महिला हैं जिन्होंने अपनी वास्तविक पहचान ('थर्ड जेंडर') के साथ पासपोर्ट प्राप्त किया है, जो कि ट्रांसजेंड...