रुद्रपुर, जनवरी 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रांजिट कैंप व्यापार मंडल के आह्वान पर बुधवार को स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च ट्रांजिट कैंप कोतवाली के समीप स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर शिवनगर के चामुंडा मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कैंडल मार्च के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड से जुड़े मामले में हाल ही में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला...