रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में बुधवार को अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान वीआईपी का नाम उजागर करने की भी मांग की गई। बुधवार की देर शाम ट्रांजिट कैंप थाने से लेकर चांमुड़ा मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला गया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, जब तक सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं होती, जनता चुप नहीं बैठेगी। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए और सरकार को इस हत्याकांड की सीबीआई जांच करानी चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संजीव गुप्ता, मोनिका ढाली, संजय ठुकराल, ल...