रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। साइबर ठगों ने ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला को कॉल कर कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप निवासी अल्पना शाह पत्नी विकास शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 दिसंबर 2024 को उनके मोबाइल पर तीन अज्ञात नंबरों से कॉल आया। कॉलर ने खुद को एक कंपनी का संचालक बताते हुए उनको अल्प समय में लाभ कमाने की योजना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कॉलर के कहने पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज शेयर कर दिए। इसके बाद उन्होंने विश्वास कर 12 से 18 दिसंबर तक अपने पति और रिश्तेदारों से आठ लाख की रकम मांग कर उनको अलग-अलग बताए खातों में ट्रांसफर कर दिया। कुछ दिनों बाद उन्होंने 6 लाख रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.