मेरठ, जनवरी 11 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित सत्यकाम स्कूल में शनिवार को ट्रस्ट को लेकर चला आ रहा विवाद एक बार फिर सतह पर आ गया। दो पक्षों के आमने सामने आने से स्कूल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। शनिवार को ट्रस्ट पर दावा करने वाला एक पक्ष शनिवार दोपहर स्कूल पहुंचा और मुख्य द्वार पर रुक गया। स्कूल के भीतर कक्षाएं संचालित हो रही थीं। प्रधानाचार्य ने छात्रों की मौजूदगी का हवाला देते हुए बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन संबंधित पक्ष गेट पर ही डटा रहा। मामले की सूचना वर्तमान में स्कूल का संचालन कर रहे दूसरे पक्ष को दी गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और ट्रस्ट के अधिकार को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। स्कूल प्रशासन ने डायल 112 पर सूचना दी। लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो...