हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- महंत श्री रघुवंश पुरी कोरा देवी ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. भरत तिवारी ने पत्रकारवार्ता कर कुछ लोगों पर संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट गरीब बच्चों की शिक्षा, सामाजिक, धार्मिक कार्यों के लिए बनाया गया। कुछ लोग जो अब ट्रस्ट में नहीं हैं वह ट्रस्ट की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। शासन प्रशासन को भी अवगत कराया गया लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों से मदद मांगी जा रही है। संपत्ति बहुत पुरानी, बेशकीमती और अधिक है जिस पर कुछ माफिया की नजर है। लोगों को संपत्ति की गलत जानकारी दी जा रही हैं और भ्रम फैलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.